{"_id":"6ac414bf769bbbc35b00e6da","slug":"shops-adorned-with-chunris-kalash-pots-and-coconuts-navratri-shopping-begins-narnol-news-c-203-1-sroh1011-130716-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चुनरी, कलश और नारियल से सजी दुकानें, नवरात्र की खरीदारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चुनरी, कलश और नारियल से सजी दुकानें, नवरात्र की खरीदारी शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नवरात्र को लेकर शहर के बाजारों में कारोबारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूजन सामग्री, नारियल, चुनरी, माता की पोशाक, कलश, रोली, मौली, धूप-बत्ती और दूसरे धार्मिक सामान की दुकानें सजने लगी हैं। जगह-जगह दुकानदारों ने नवरात्रों से जुड़े सामान के स्टॉल भी लगाने शुरू कर दिए हैं।
ग्राहकों की मांग को देखते हुए दुकानदार इस बार पहले से ही पर्याप्त मात्रा में स्टॉक जमा करने में जुटे हैं। दुकानदार संजय नांगलिया ने बताया कि बाजार में इत्र 20 से 250 रुपये तक, कन्याओं के लिए प्लास्टिक के गिफ्ट 10 से 40 रुपये तक और शृंगार का सामान 10 से 100 रुपये तक में बिक रहा है।
नाथद्वारा से आ रही माता की पीतल की मूर्तियां 50 से 800 रुपये तक में मिल रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवरात्रों में शहर की सभी दुकानों पर कुल मिलाकर करीब 10 लाख रुपये का कारोबार होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नवरात्र में पूजन सामग्री की मांग सामान्य दिनों के मुकाबले काफी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए थोक कारोबारियों से सामान की एडवांस बुकिंग की जा रही है। शहर में पूजन सामग्री और दूसरे सामान की ज्यादातर आपूर्ति चितोड़गढ़ से हो रही है।
नवरात्रों में सबसे ज्यादा मांग नारियल, चुनरी, माता की पोशाक, पूजा की थाली, कलश और दूसरी पूजन सामग्री की रहती है। पिछले कुछ दिनों से ग्राहक खरीदारी के लिए बाजार पहुंचने लगे हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि पर्व नजदीक आने के साथ खरीदारी में और तेजी आएगी।