फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   sex ratio, administration pay to informer, femalefoutiside

सूचना देने वालों को मिलेंगे एक लाख रुपये

Mon, 14 Dec 2015 10:21 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Mon, 14 Dec 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन

जिले में लिंग जांच के बारे में जो नागरिक अस्पताल और जिला प्रशासन को सूचना  देगा उसे एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसमें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। गौरतलब है कि जिला में लिंगानुपात में भारी अंतर है।

विज्ञापन


सरकार और प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद जिला में लिंगानुपात की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिला की तीन पीएचसी के तहत आने वाले 67 गांवों में यह आंकड़ा 500 भी पार नहीं कर पाया है। वहीं अभी भी एक हजार लड़कों पर 200 लड़कियां कम हैं तथा जिला का लिंगानुपात इस बार नवंबर माह तक 802 ही है। इस बारे में अमर उजाला ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद जिला  प्रशासन हरकत में आया है। अब प्रशासन इसको रोकने के लिए सख्त कदम उठा रहा है।
विज्ञापन


इस बारे में उपायुक्त अतुल कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को और सफल बनाने के लिए यह इनामी राशि रखी गई है। उन्होंने बताया कि सूचना सही और कार्रवाई योग्य पाए जाने पर सूचना देने वाले को नकद इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा उसे सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निभा सकती है बड़ा रोल
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर हुई वीडियो कांफ्रेसिंग के बाद डीसी ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरे जिले में अपनी सूचना का तंत्र मजबूत रखें। इस काम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायक बहुत बड़ा रोल निभा सकती हैं। डीसी ने कहा कि सरकार इस विषय को लेकर गंभीर है। जिले में इस तरह के कृत्य करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। बिगड़ते लिंगानुपात से जहां एक और सामाजिक ताना-बाना बिगड़ा है। वहीं समाज में अपराध भी बढ़ता है। यह एक अत्यंत गंभीर विषय है।


अच्छा काम करने वाले अधिकारी भी होंगे सम्मानित
डीसी ने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे फील्ड में जाएं तो ग्रामीणों से इस संबंध में सूचना एकत्रित करें। इसमें अच्छा काम करने वाले अधिकारी को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त ने आम नागरिकों से भी आह्वान किया कि वे लिंग जांच के संबंध में जिला प्रशासन को सूचना दें। इसके अलावा सीएमओ को भी इसकी जानकारी दे सकते हैं। ऐसी सूचना पर जिला प्रशासन तुरंत कार्रवाई करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed