{"_id":"5835def44f1c1bcb4913c076","slug":"sevrage-overflow-water-warning-department-complane","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह में सीवरेज ओवरफ्लो लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह में सीवरेज ओवरफ्लो लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
अटेली कस्बा में डाली गई सीवरेज लाइन चार माह भी सुचारू रूप से नहीं चल पाई। कस्बेे में कई जगह सीवरेज की सफाई न होने के कारण सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे हैं। जिनका गंदा पानी बाहर निकलकर रास्ते में आ गया। पानी में उठती बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया। इससे लोगों में विभाग के प्रति भारी रोष बना हुआ है।
कस्बा के वार्ड न. 1 में डाली गई सीवरेज कई जगह ओवरफ्लो होने से कस्बावासियों ने विरोध जताते हुए कहा कि सीवरेज डालते समय खामियां बरती गई। खामियों की शिकायत उन्होंने उस समय विभाग को की थी, लेकिन जिम्मेदार लोगों ने उनकी समस्या को सहज तरीके में ले लिया। जिससे आज लोगों के लिए मकानों में रहना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने बताया कि सीवरेज लाइन में प्रयोग किया गया पाइप की मोटाई बहुत कम है। जिसमें ओवरफ्लो जैसी समस्या पैदा हो रही है। लोगों ने बताया कि सीवरेज लाइन ओवरफ्लो होने की शिकायत एक सप्ताह पहले विभाग के अधिकारियों को दी थी, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने सप्ताह बाद भी आकर नहीं देखा है। लोगों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह में उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे विभाग के खिलाफ कार्यालय पर जाकर धरना देंगे।
जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ एसएस यादव ने बताया कि उन्हें कस्बावासियों की समस्या मिली है। समस्या के समाधान के लिए जेई को मौके पर भेजा गया है। जो मौके पर जाकर समस्या का समाधान करवाएंगे। नगरपालिका चेयरमैन विकास यादव का कहना है कि लोगों की समस्या को उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।