फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Severe heat is burning the skin

Mahendragarh-Narnaul News: भीषण गर्मी झुलसा रही त्वचा

Wed, 29 May 2024 04:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 29 May 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Severe heat is burning the skin
महेंद्रगढ़। पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर आने लगा है। नागरिक अस्पताल में पिछले एक सप्ताह में 3417 ओपीडी हुई हैं। इनमें से अधिकांश उल्टी, सिरदर्द, चक्कर आने से परेशान मरीज अधिक पहुंच रहे है। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 20 से अधिक उल्टी, सिरदर्द, चक्कर संबंधित मरीज आ रहे है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में इस समय प्रतिदिन औसतन 600 से अधिक ओपीडी हो रही हैं। इसमें से करीब 200 से अधिक दस्त-उल्टी के केस आ रहे है। मंदिन में तेज धूप होने के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां अधिक हो रही हैं। छोटे बच्चे डि हाईड्रेशन (निर्जलीकरण) के शिकार हो रहे रहे है। धूप से आकर फ्रिज का पानी न पीए।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय बढ़ते तापमान के कारण चक्कर, त्वचा झुलसने, अधिक धूप एवं गर्मी का प्रभाव पड़ रहा है। भीषण गर्मी व लू चलने के कारण उल्टी, दस्त की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले एक सप्ताह में ओपीडी का आंकड़ा 3417 रहा। चिकित्सकों द्वारा लोगों का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी एवं कड़ी धूप से बचने के लिए आंखों पर चश्मा लगाएं व पूरी बाजू के सूती कपड़ों का प्रयोग करें। सीधे धूप के प्रभाव आने से से बचें। विशेषकर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कड़ी धूप होती है जो त्वचा को प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में मौसमी फलों तरबूज, खरबूजा, आम, लीची आदि में पानी की मात्रा अधिक होती है। इन दिनों में मौसमी फलों, खीरा, ककड़ी का इस्तेमाल करना सेहत के लिए लाभदायक रहेगा। फलों को पकाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल होता है, इसलिए फलों को ठीक से धोकर ही उपयोग में लाना चाहिए।


उल्टी व दस्त से बचने के लिए अधिक मात्रा में पानी का प्रयोग करें। नींबू पानी और पौष्टिक आहार के साथ-साथ मौसमी फलों का जूस प्रयोग करें। समय-समय ओआरएस का घोल पीते रहे। भीषण गर्मी शरीर को झुलसाने लगी है ऐसे में पूरी बाजू के सूती कपड़ों का प्रयोग करें जिससे त्वचा के रोगों से बचाव होगा। इस मौसम में डायरिया, चक्कर आना, दस्त-उल्टी होने की भी आशंका रहती है। इन बीमारियों से संबंधित नागरिक अस्पताल में चिकित्सकाें से सलाह लेकर दवाइयां ले सकते हैं।
--- डॉ. अभिषेक सैनी, रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (आरएमओ), नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed