{"_id":"696d2eb3a6d96f940005ee04","slug":"senior-citizens-raised-the-citys-public-issues-at-the-meeting-narnol-news-c-196-1-nnl1003-135032-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वरिष्ठ नागरिकों ने बैठक में उठाई शहर की जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वरिष्ठ नागरिकों ने बैठक में उठाई शहर की जनसमस्याएं
Mon, 19 Jan 2026 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-09वरिष्ठ नागरिक संगठन की बैठक को संबोधित करते प्रधान दुलिचंद शर्मा। स्रोत-संगठन
नारनौल। किला रोड स्थित साध्वी बहन मिश्री देवी आश्रम में रविवार को वरिष्ठ नागरिक संगठन की मासिक बैठक का आयोजन किया। इस माह जिन वरिष्ठ नागरिकों का जन्मदिन था उन्हें सम्मानित कर किया गया। इसमें यादराम राव, बेगराज गोयल व नरेंद्र कुमार धौलिया शामिल रहे।
बैठक में रामजीलाल मित्तल ने पंजाब नेशनल बैंक के सामने एक व्यापारी से मारपीट कर 36 हजार रुपये का बैग छीनने की घटना पर चिंता जताई। पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग की।
यादराम राव ने शिवाजी नगर में कई दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति होने से बीमारी फैलने की आशंका जताई। साथ ही महाबीर चौक पताली हनुमान मंदिर से प्राचीन हनुमान मंदिर तक सीवर ओवरफ्लो की समस्या पर भी चर्चा की गई। संवाद