{"_id":"6acbd029bbd601977909cc68","slug":"sarpanchs-cannot-even-get-the-village-cremation-ground-cleaned-dushyant-narnol-news-c-196-1-nnl1005-146522-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच गांव के श्मशान घाट की सफाई तक नहीं करवा सकते : दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच गांव के श्मशान घाट की सफाई तक नहीं करवा सकते : दुष्यंत
विज्ञापन
फोटो नंबर- 14गांव छिलरो में दुष्यंत चौटाला का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत : प्रवक्ता
निजामपुर। नलवाटी क्षेत्र के गांव छिलरो में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे। जिला प्रवक्ता विजय छिलरो ने फलों से तोलकर उनका स्वागत किया, वहीं महिलाओं और बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान दुष्यंत ने लॉजिस्टिक हब के निर्माण की सुस्त रफ्तार पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में ऐसा क्या हुआ कि हब का काम रुक सा गया है। हमारे कार्यकाल में बिजली, पानी व सड़कों के कामों ने गति पकड़ी थी, अब विकास थमता दिख रहा है।
उन्होंने मनरेगा और जी राम जी पोर्टल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आज सरपंच अपने गांव के श्मशान घाट की सफाई तक नहीं करवा सकता। छोटे-छोटे कामों के लिए भी पोर्टल का चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर गांवों के विकास पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस अवसर पर रविंद्र सागवान, राजकुमार खातोद, विनोद भील, प्रमोद ताखर, विजयपाल प्रधान, संदीप भाखर, सिकंदर गहली, हरचंद तोबड़ा, हजारीलाल लम्बोरा व वीरेंद्र बनिहाड़ी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।