फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The sound-guided arrow snatched away Shravan's life; Dasharatha was shattered by the weight of guilt.

Mahendragarh-Narnaul News: शब्दभेदी बाण ने छीनी श्रवण की सांसें, अपराध बोध में टूटे दशरथ

Mon, 12 Oct 2026 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The sound-guided arrow snatched away Shravan's life; Dasharatha was shattered by the weight of guilt.
फोटो संख्या:70 हनुमान रामलीला  कमेटी में श्रवण नाटक का मंचन  करते कलाकार--संवाद
महेंद्रगढ़। जंगल में सन्नाटा था। नदी किनारे श्रवण कुमार पानी भर रहे थे। तभी झाड़ियों के पीछे से एक बाण सनसनाता हुआ आया और पूरा वन श्रवण की चीख से कांप उठा। मंच पर घायल पड़े श्रवण की कराह सुनकर राजा दशरथ ठिठक गए, अपराध बोध से उनके कदम लड़खड़ा गए। पंडाल में बैठे दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

श्री हनुमान रामलीला के मंच पर श्रवण कुमार नाटक का मंचन किया गया। रामलीला प्रधान राजेश सैनी ने बताया कि शांतनु की भूमिका में प्रथम भारद्वाज, ज्ञानवती में संदीप तायल, श्रवण कुमार में जितेंद्र प्रजापत, दशरथ में जय सिंह सैनी और गुरु वशिष्ठ में रोबिन गोरा ने बखूबी अभिनय किया। निदेशक मोनू सैन, कमल सैनी, भूपसिंह सोनी, संजय बछोदिया, नरेश खन्ना सहित अनेक कलाकार मौजूद रहे।
विज्ञापन

आदर्श रामलीला में भी श्रवण लीला
श्री आदर्श रामलीला कमेटी के शक्तिपीठ रंगमंच पर तीसरी रात श्रवण कुमार की लीला ने सेवा और पुत्र-वियोग की कथा से पूरे पंडाल को भावुक कर दिया। मुख्य अतिथि खेड़ी तलवाना के सरपंच रामनिवास बंसल रहे और अध्यक्षता हरीश भारद्वाज ने की। लीला की शुरुआत नेत्रहीन माता-पिता की सेवा में लीन श्रवण कुमार से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्विजय लीला का प्रभावशाली हुआ मंचन
श्री रामलीला परिषद के रंगमंच पर दूसरी रात दिग्विजय लीला का प्रभावशाली मंचन हुआ। कलाकारों ने रावण के पराक्रम, अहंकार और शिव भक्ति के प्रसंग जीवंत किए। रावण के कैलाश पर्वत उठाने और भगवान शंकर के प्रसन्न होकर उसे चंद्रहास तलवार देने के दृश्य खास आकर्षण रहे। रावण की भूमिका में रामचंद्र जांगड़ा, शंकर में सुनील यादव, नंदी में अतुल शर्मा, इंद्र में कुलदीप तिवाड़ी, मेघनाद में हेमंत शर्मा और वेदवती में विक्की प्रजापति ने शानदार अभिनय किया।

फोटो संख्या:70 हनुमान रामलीला  कमेटी में श्रवण नाटक का मंचन  करते कलाकार--संवाद

फोटो संख्या:70 हनुमान रामलीला  कमेटी में श्रवण नाटक का मंचन  करते कलाकार--संवाद

फोटो संख्या:70 हनुमान रामलीला  कमेटी में श्रवण नाटक का मंचन  करते कलाकार--संवाद

फोटो संख्या:70 हनुमान रामलीला  कमेटी में श्रवण नाटक का मंचन  करते कलाकार--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed