फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Electricity pole leans at Rampura's village square; villagers fear an accident.

Mahendragarh-Narnaul News: रामपुरा की चौपाल में झुका बिजली का पोल, ग्रामीणों को हादसे का डर

Mon, 12 Oct 2026 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Electricity pole leans at Rampura's village square; villagers fear an accident.
फोटो नंबर- 11गांव रामपुरा ​में जर्जर पोल पर लगा ट्रांसफार्मर। संवाद
मंडी अटेली। गांव रामपुरा की मुख्य चौपाल में लगा बिजली का जर्जर पोल हादसों को न्योता दे रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पेयजल बोरवेल चलाने के लिए चौपाल में ट्रांसफार्मर लगाया गया था। इसे सहारा देने वाला पोल नीचे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर झुक गया है। इसके बावजूद अभी तक इसे बदला नहीं गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण राजकुमार, किशनलाल, प्रेम कुमार और राजेश ने बताया कि पोल चौपाल के बीचों-बीच लगा है, जहां दिनभर छोटे बच्चे खेलते रहते हैं। पास से गांव का मुख्य रास्ता भी गुजरता है। ऐसे में पोल गिरने या करंट लगने से बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

बिजली निगम मंडी अटेली के जेई भगवान सिंह ने बताया कि पोल क्षतिग्रस्त होने की शिकायत मिली है। इसका एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। बजट स्वीकृत होते ही पोल बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed