फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Santokh Singh Yadav becomes bar head

Mahendragarh-Narnaul News: संतोख सिंह यादव बने बार प्रधान

Sat, 01 Mar 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 01 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Santokh Singh Yadav becomes bar head
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन नारनौल के प्रधान पद के लिए संतोख सिंह यादव, उप प्रधान विकास सांगवान और सचिव पद पर प्रदीप यादव को चुना गया।
विज्ञापन

नारनौल बार एसोसिएशन में सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ था। इस चुनाव को लेकर सुबह से अधिवक्ताओं में था। प्रधान पद के लिए 781 में से 715 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। इस दौरान संतोख सिंह यादव को 281, लक्ष्मी नारायण को 177, यशवंत सिंह को 145, अनिल कुमार को 108 मत मिले। वहीं चार वोट कैंसिल हो गए। चुनाव में संतोख सिंह यादव 104 वोटा से विजयी रहे।
उपप्रधान पद के लिए प्रज्ञा शर्मा को 193 और विकास सांगवान को 515 वोट मिले, वहीं 6 वोट कैंसिल हो गए। इस चुनाव में विकास सांगवान ने 322 वोटों से जीत दर्ज की। सचिव पद के लिए प्रदीप यादव को 296, हेमंत कृष्ण भारद्वाज को 187, अवधेश कुमार को 130 और हरेंद्र लांबा को 100 वोट मिले।
विज्ञापन

वहीं दो वोट कैंसिल हो गए। सचिव पद के लिए प्रदीप यादव ने 109 वोटों से जीत दर्ज की। इसके अलावा सह सचिव पद के लिए चंद्रदेव यादव व खजांची के लिए सुगन सिंह व लाइब्रेरियन के लिए परमिंदर यादव व लेखाकार के लिए कार्तिक यादव पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। जिला बार एसोसिएशन नारनौल के मुख्य चुनाव अधिकारी करण सिंह भोजावास एडवोकेट ने बताया कि प्रधान पद के संतोख सिंह यादव, उप-प्रधान के लिए विकास सागवान और सचिव पद परप्रदीप यादव विजय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed