{"_id":"610ab55818901552f70471eb","slug":"sandeep-punia-match-in-tokyo-olympics-today-people-hope-for-a-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक: संदीप पुनिया का मुकाबला आज, जीत के लिए पत्नी गीता ने रखा व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोक्यो ओलंपिक: संदीप पुनिया का मुकाबला आज, जीत के लिए पत्नी गीता ने रखा व्रत
Thu, 05 Aug 2021 12:16 AM IST
ajay kumar
प्रदीप शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
प्रदीप शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:16 AM IST
सार
बुधवार की सुबह गीता ने संदीप से फोन पर बात की। इस दौरान संदीप ने भरोसा दिलाया कि उसने पहले की तुलना में अच्छा अभ्यास किया है और इस बार वो देश के लिए अवश्य पदक लेकर आएंगे। पिता प्रीतम सिंह ने भी अपने बेटे संदीप को जीत का भरोसा दिलाया है। पूरा देश उसके साथ है, उसको चिंता नहीं करनी है। केवल वह अपने खेल पर ही फोकस करें और सर्वश्रेष्ठ करें, सफलता अवश्य मिलेगी।
विज्ञापन
संदीप पुनिया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में गुरुवार को संदीप पुनिया का मैच है। पति के पदक लेकर आने के लिए पत्नी गीता व्रत रख रही हैं। वो भगवान शंकर की प्रतिदिन पूजा कर रही हैं और सोमवार को व्रत रहती हैं। इससे पहले उन्होंने कभी भी सोमवार के व्रत नहीं रखे। गीता ने कहा कि वो भगवान से यही प्रार्थना कर रही हैं कि मेरे पति देश के लिए पदक लेकर आएं ताकि 12 वर्षों की कड़ी मेहनत सफल हो जाए।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके पति पदक लेकर आते हैं तो छह अगस्त को शिवरात्रि का व्रत बिना जल के रखेंगी। पिता प्रीतम सिंह ने भी बेटे की जीत के लिए गायों की सवामणी बोल रखी है। क्षेत्रवासियों को भी संदीप से पदक की उम्मीद है। बता दें कि महेंद्रगढ़ के गांव सुरेहती जाखल निवासी संदीप पुनिया दूसरी बार ओलंपिक में गए हैं। इस बार वह 20 किलोमीटर पैदल चाल में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले चार दिन से मौसम के अनुसार विदेशी धरती पर अभ्यास कर रहे हैं। मेडल पक्का करने के लिए विदेशी खिलाड़ियों के वीडियो भी देख रहे हैं। गुरुवार को भारतीय समय अनुसार दोपहर एक बजे उनका मैच हैं। इस मैच में 57 प्रतिभागी भाग लेंगे जिनमें भारत के संदीप पुनिया, राहुल और कोलथम ढोठी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
संदीप ने भारत में 1:20:16 का नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। उनकी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग 42 है। क्षेत्रवासियों को भी उनकी जीत की काफी उम्मीदें हैं। सवाई सिंह राठौड़, संतु शेखावत, बलबीर शेखावत, संदीप मालडा और कुलदीप सरताज ने कहा कि इस बार संदीप मेडल लाकर देश के साथ-साथ जिले का नाम रोशन करेगा।