फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rural watchmen demonstrated for demands

मांगों को लेकर ग्रामीण चौकीदारों ने किया प्रदर्शन

Thu, 26 May 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rural watchmen demonstrated for demands
नारनौल। ग्रामीण चौकीदार संगठन हरियाणा संबंधित एआईयूटीयूसी की बैठक वीरवार को लघु सचिवालय पार्क नारनौल में जिला उप प्रधान सुरेश चंद की अध्यक्षता में हुई। इसके बाद ग्रामीण चौकीदारों ने प्रदर्शन कर लघु सचिवालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नगराधीश मंगल सैन को सौंपा।
विज्ञापन

इस अवसर पर एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह ने कहा कि ग्रामीण चौकीदार गांवों के सजग प्रहरी हैं। गांव में दिन रात चौकीदारी का काम करते हैं। सरकार की हर महत्वपूर्ण घोषणा व प्रशासनिक अधिकारियों के गांवों के दौरे की मुनादी कर गांव के प्रत्येक ग्रामीण तक जानकारी ग्रामीण चौकीदारों के माध्यम से ही पहुंचती है। जिला सचिव छाजूराम रावत, बस्ती राम, महेंद्र सिंह व बाबूलाल ने कहा कि ग्रामीण चौकीदार सरकार के आंख-कान के रूप में मुस्तैदी से ड्यूटी करते हैं। कोरोना महामारी के समय गांवों में ग्रामीण चौकीदारों ने सराहनीय कार्य किया है, लेकिन ग्रामीण चौकीदारों को बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है। वर्ष 2018 के बाद ग्रामीण चौकीदारों के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में आसमान छूती महंगाई में ग्रामीण चौकीदारों की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। ग्रामीण चौकीदारों की दयनीय आर्थिक हालात व सामाजिक स्थिति को देखते हुए ग्रामीण चौकीदारों की मांगें न्याय संगत है। ज्ञापन में ग्रामीण चौकीदारों ने ग्रामीण चौकीदारों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन 24000 हजार रुपये लागू करने, ग्रामीण चौकीदारों को 60 वर्ष पूरा होने पर मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट व पुलिस वैरिफिकेशन के बाद 65 वर्ष सेवा अवधि तक सेवा का मौका प्रदान किया जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर बस्ती राम, बाबूलाल, मनोहरलाल, रामौतार, रामनिवास, महेंद्र सिंह, अशोक, लालचंद, रोहतास, जीवन, नानड़, जगमाल, हनुमान, नंदलाल व सत्यवीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed