फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   robbery accused arrest

पेट्रोल पंप संचालक से 5 लाख रुपये लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Feb 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
robbery accused arrest
कनीना पुलिस द्वारा पकड़ा गया लूट का आरोपी - फोटो : Narnol
कनीना। मारपीट कर पेट्रोल पंप संचालक से 5 लाख रुपये लूटने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कोटिया निवासी महावीर व कोसली निवासी बिरेंद्र के रूप में हुई है। आरोपी बिरेंद्र को 14 दिन व महावीर को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम निवासी बिरेंद्र सिंह ने 2 फरवरी को कनीना थाना में शिकायत दी थी कि दो फरवरी की दोपहर को वह एचपी पंप कोटिया पर मौजूद था। उसी दौरान महावीर, बिरेंद्र दस बारह अन्य व्यक्तियों के साथ पंप पर आया और मारपीट करने लगा। इस दौरान वे जबरदस्ती ऑफिस में घुसकर करीब 5 लाख की नकदी, ऑफिस का समान, बैंक और पंप से संबंधित कागजात अपने साथ ले गए थे। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मारपीट करके लूट की वारदात करना कबूल किया है। इस दौरान आरोपी बिरेंद्र से लाइसेंसी पिस्तौल बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed