{"_id":"66c24309863360af8a033b54","slug":"rain-water-filled-the-dilapidated-roads-of-huda-sector-narnol-news-c-196-1-nnl1004-115226-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हुडा सेक्टर की जर्जर सड़कों पर भरा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हुडा सेक्टर की जर्जर सड़कों पर भरा बारिश का पानी
Mon, 19 Aug 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 19 Aug 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 01हुडा सेक्टर की सड़क पर भरा बरसात का पानी।
नारनौल। शहर की सबसे पाश काॅलोनी हुडा सेक्टर के हालात कई महीनों से बद से बदतर होते जा रहे हैं। अगर आप यहां किसी काम से जा रहे हैं, तो जरा संभल कर चलिए। क्योंकि हुडा सेक्टर की सड़कों की हालत तो पहले से ही खराब है और अब बारिश के कारण यहां की सड़क जलमग्न हो चुकी है। ऐसे में राहगीर व वाहन चालकों को सड़क में कहां कहां गड्ढे हैं इसका अंदाजा भी नहीं लग पा रहा है। इसी के चलते आए दिन यहां पर दुपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हाे रहे हैं।
1995 से हुडा सेक्टर में नेताओं से लेकर हर बड़े से बड़े अधिकारियों व व्यापारियों का निवास है। इसके बावजूद यहां पर सड़क, सीवर व स्ट्रीट लाइट सहित समस्त मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यहां पर जमीन का भाव 50 हजार से करीब 70 हजार प्रति वर्ग गज है और इसके बाद भी यहां पर रहने वाले लोग और आने जाने वाले को परेशानी के अलावा कुछ भी नहीं मिल पा रहा है।
पार्कों की हालत बद से बदतर, दो से तीन फीट भरा पानी
तेज बारिश के चलते हुडा सेक्टर के पार्काें में पानी भर जाने के चलते शहीद उधम सिंह पार्क में एक 9 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद भी प्रशासन आंखें बंदकर बैठा हुआ है।
विज्ञापन
सेक्टर की सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए विधायक व मंत्री के पास गुहार लगाने के बाद करीब सवा तीन करोड़ का बजट पास हुआ था। मार्च में बजट पास होने के बावजूद भी हुडा की सड़कों की मरम्मत का काम शुरू नहीं कराया गया। इस संबंध में जब नप अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि फिलहाल नालियों की सफाई का काम चल रहा है और इसके बाद सड़कों का काम शुरू कराया जाएगा।
पंकज यादव, प्रधान हुडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन नारनौल।