{"_id":"6a6ce94537f7250d830f2c5d","slug":"questions-raised-over-road-quality-cms-flying-squad-collects-sample-narnol-news-c-203-1-mgh1004-128698-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सीएम फ्लाइंग ने उठाया सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सीएम फ्लाइंग ने उठाया सैंपल
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- मोहल्ला बास में सड़क के सैंपल लेती टीम--संवाद
- फोटो : Infections on the rise among people due to the change in weather
महेंद्रगढ़। शहर में नगर पालिका की ओर से बनाई गई सड़क की गुणवत्ता को लेकर शिकायत के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम ने सड़क और नाली निर्माण में इस्तेमाल सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
नगर पालिका ने मोहल्ला बास से स्टेट हाईवे तक करीब 37.29 लाख रुपये की लागत से एक साल पहले टाइलों वाली सड़क और नाली का निर्माण कराया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में तय मानकों के अनुसार सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया। इसके कारण सड़क और नाली कम समय में ही खराब होने लगी है। कई जगह टाइलें धंस गई हैं और नालियों में दरारें आ गई हैं।
मोहल्लावासी मुकेश, सतबीर और भीम ने बताया कि उन्होंने निर्माण कार्य में गड़बड़ी को लेकर कई बार नगर पालिका अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत सीएम विंडो पर दर्ज कराई।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर टीम ने मौके का निरीक्षण किया और सीमेंट, कंक्रीट सहित अन्य सामग्री के नमूने लिए। लोगों ने दोषी ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई करने के साथ सड़क का दोबारा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है।
वर्जन:
सड़क निर्माण में कुछ कारणों के चलते देरी हो गई थी। इसके कारण लोगों ने शिकायत दी और घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाया। अब इसकी जांच करने के लिए सीएम फ्लाइंग टीम वीरवार को आई थी और सैंपल लेकर गई है। अब सैंपल रिपोर्ट आने के बाद आरोपों का पता चल पाएगा।-राजेश कौशिक, एमई, नगर पालिका, महेंद्रगढ़