{"_id":"68c1be036e8955b854032054","slug":"pure-drinking-water-is-essential-for-health-indrajit-narnol-news-c-196-1-nnl1004-129501-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुद्ध पेयजल स्वास्थ्य के लिए जरूरी है : इंद्रजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुद्ध पेयजल स्वास्थ्य के लिए जरूरी है : इंद्रजीत
Wed, 10 Sep 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो 2बास किरारोद उमरावबाद के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को जागरूक करते जन स्वास्थ्य
नारनौल। बास किरारोद उमरावबाद के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्षता मुख्याध्यापक मुकेश कुमार ने की।
कार्यक्रम में खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत ने कहा कि शुद्ध पेयजल स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। दूषित जल न केवल बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करता है बल्कि कुपोषण, डायरिया जैसी बीमारियों का भी कारण बनता है। इससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है। भविष्य में नौकरी चयन प्रक्रिया के दौरान स्वास्थ्य जांच में भी कई युवा वंचित रह जाते हैं।
उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे पेयजल कनेक्शन को नालियों से दूर रखें। उन पर टोटी अवश्य लगाएं ताकि दूषित जल व जीव-जंतु पाइपलाइन में प्रवेश न कर सकें।
उन्होंने बताया कि यदि मुख्य पेयजल लाइन में किसी प्रकार की लीकेज या समस्या हो तो इसकी सूचना विभाग के टोल फ्री नंबर 1800- 180-5678 पर जानकारी दें । इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के मुख्य अध्यापक देवेंद्र, अध्यापक सतपाल, राजेश राजकुमार, श्रीकिशन और विद्यार्थी उपस्थित रहे।