फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Prof. is giving education to girl students without fee. Vinod

बिना शुल्क छात्राओं को शिक्षा दे रहे प्रो. विनोद

Sat, 07 May 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Prof. is giving education to girl students without fee. Vinod
महेंद्रगढ़। शिक्षा की लौ को जलाए रखने के लिए सेवानिवृत्ति के दो साल बाद भी एसोसिएट प्रो. विनोद यादव छात्राओं को बिना किसी शुल्क के शिक्षा दे रहे हैं। रेेवाड़ी जिला के गांव मूसेपुर निवासी प्रो. विनोद यादव जो एक माह पूर्व जब पता चला की राजकीय महिला महाविद्यालय की रसायन शास्त्र की छात्राओं के प्राध्यापकों के अभाव में पढ़ाई में बाधा आ रही है। छात्राओं की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए रेवाड़ी से प्रतिदिन 110 किलोमीटर की यात्रा कर छात्राओं की पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रखी। रसायन विज्ञान के सह आचार्य विनोद यादव सितंबर 2020 में विभिन्न महाविद्यालयों में अपनी सेवाएं देने के उपरांत दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। रसायन शास्त्र की छात्राओं को कोई भी स्थाई और अस्थाई फैकल्टी नहीं मिलने के कारण उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। तब प्रो. विनोद यादव अपने आप को नहीं रोक सके तथा बिना किसी प्रलोभन, मानदेय या विभागीय आदेशों की परवाह किए रेवाड़ी से प्रतिदिन 110 किलोमीटर की यात्रा करके महेंद्रगढ़ में छात्राओं पढ़ने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजय ने बताया कि महाविद्यालय की छात्राओं के बार-बार आग्रह करने पर भी कोई स्थाई या अस्थाई समाधान नहीं हो पा रहा था। एक माह पूर्व प्रो. विनोद यादव से अनुरोध किया था। प्रो. विनोद यादव ने बताया कि जब तक छात्राओं का पाठ्यक्रम पूरा नहीं होगा तब वो छात्राओं को पढ़ाते रहेंगे। प्रो. विनोद यादव ने बताया कि महेंद्रगढ़ से उनका पुराना लगाव रहा है। 1989 से 2015 तक राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में अपनी सेवाएं दी हैं। एक गुरु होने के नाते उनका कर्तव्य है कि जहां पर भी जरूरत हो वो अपने ज्ञान को अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं में बांटते रहें। गुरु के अभाव में किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा अधूरी न रहे यही उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed