{"_id":"6a9330250568ff78240ceb78","slug":"ask-company-will-provide-sharmila-with-per-month-for-sports-preparations-narnol-news-c-203-1-mgh1004-129539-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शर्मिला को कंपनी खेल तैयारियों के लिए हर माह देगी 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शर्मिला को कंपनी खेल तैयारियों के लिए हर माह देगी 50 हजार
विज्ञापन
कनीना। कॉमनवेल्थ खेलों में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और हरियाणा का नाम रोशन करने वाली छिथरोली निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शर्मिला धनखड़ को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए एएसके कंपनी ने गोद लिया है। कंपनी अब शर्मिला की खेल तैयारियों में आर्थिक सहयोग करेगी।
कंपनी की ओर से शर्मिला को खेलों में सक्रिय रहने तक हर माह 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह राशि उनके खान-पान, यात्रा, प्रशिक्षण और अन्य जरूरी खर्चों में काम आएगी। सहयोग की शुरुआत करते हुए कंपनी ने शर्मिला को तीन लाख रुपये का चेक एडवांस में सौंपा है।
शर्मिला धनखड़ ने बताया कि कंपनी ने उनकी खेल प्रतिभा और उपलब्धियों को देखते हुए यह निर्णय लिया है। उन्होंने एएसके कंपनी के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि आर्थिक सहयोग मिलने से उनकी खेल तैयारियों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा ओजीक्यू कंपनी ने भी शर्मिला को सहयोग देने का फैसला किया है। कंपनी ने एक वर्ष में उनकी खेल तैयारियों पर करीब 20 लाख रुपये खर्च करने का वादा किया है। दोनों कंपनियों से मिलने वाले सहयोग से प्रशिक्षण, खान-पान, यात्रा और प्रतियोगिताओं से जुड़े खर्च पूरे करने में मदद मिलेगी।
शर्मिला ने बताया कि आगामी प्रतियोगिताओं को देखते हुए उन्होंने नियमित अभ्यास शुरू कर दिया है। वह रोज मैदान में अभ्यास कर रही हैं। उनके पति अजीत सिंह भी उन्हें पूरा सहयोग दे रहे हैं।
शर्मिला के गुरु अजमेर सिंह दांगी ने कहा कि उन्होंने मेहनत और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। कंपनियों का सहयोग उनकी आगे की तैयारी को और मजबूत करेगा।