फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Claim of lakh robbery at gunpoint turns out to be false.

Mahendragarh-Narnaul News: पिस्तौल दिखाकर 5 लाख की लूट का दावा निकला झूठा

Sun, 30 Aug 2026 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Claim of lakh robbery at gunpoint turns out to be false.
महेंद्रगढ़। कनीना के नौताना गांव में पिस्तौल दिखाकर पांच लाख रुपये लूटने का दावा पुलिस जांच में झूठा निकला। हालांकि शिकायतकर्ता धर्मवीर के साथ मारपीट और चोट पहुंचाने के मामले में सदर थाना पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है
विज्ञापन

धर्मवीर ने 17 अगस्त को पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 14 अगस्त को भिवानी से लौटते समय नौताना गांव में दो गाड़ियों में सवार 6-7 लोगों ने उसकी पिकअप गाड़ी रोक ली। आरोप था कि आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर पांच लाख रुपये लूट लिए और लाठी-डंडों से मारपीट की। घायल धर्मवीर को उपचार के लिए नारनौल सिविल अस्पताल रेफर किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने 15 अगस्त को धर्मवीर के घायल होने की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू की। उपनिरीक्षक देव सिंह ने 28 अगस्त को घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में लूट और पिस्तौल दिखाने के आरोप की पुष्टि नहीं हुई। वहीं मेडिकल रिपोर्ट में चोटें मिलने के बाद मारपीट का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed