फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kabaddi star Sachin Tanwar will be welcomed in his ancestral village, Patheda, today.

Mahendragarh-Narnaul News: आज कबड्डी के स्टार सचिन तंवर का पैतृक गांव पाथेड़ा में होगा स्वागत

Sun, 30 Aug 2026 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi star Sachin Tanwar will be welcomed in his ancestral village, Patheda, today.
महेंद्रगढ़। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सचिन तंवर के सम्मान में उनके पैतृक गांव पाथेड़ा में 30 अगस्त को स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। राजस्थान पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नति मिलने के बाद गांव में उनके सम्मान की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समारोह में कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिला पार्षद प्रतिनिधि जीवनराम ने पत्रकारवार्ता में बताया कि सचिन तंवर ने जूनियर एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इसके अलावा उन्होंने सीनियर एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल हासिल किया। सचिन भारतीय कबड्डी टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। वह रेडर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सचिन तंवर पहले राजस्थान पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। हाल ही में उन्हें डीएसपी पद पर पदोन्नति मिली है। गांव की पंचायत ने उनकी खेल उपलब्धियों और पदोन्नति को देखते हुए सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में रवि चौहान, अतरलाल सहित कई नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग शामिल होंगे। समारोह को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह है। कुश्ती से जुड़े खिलाड़ी भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा।
आयोजकों के अनुसार गांव में समारोह के लिए टेंट समेत अन्य व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। ग्रामीणों को व्यक्तिगत संपर्क और मीडिया के माध्यम से निमंत्रण दिया गया है। उन्होंने बताया कि सचिन के पहले अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीतने पर परिवार में मृत्यु होने के कारण उनका स्वागत समारोह नहीं हो सका था।

कार्यक्रम के बाद बृजभूषण शरण सिंह गांव में श्रीराम मूर्ति का शिलान्यास भी करेंगे। संभावना है कि इस अवसर पर खेल को लेकर कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed