{"_id":"67366146f90ebf7c110026b6","slug":"pollution-level-increased-aqi-reached-259-narnol-news-c-196-1-nnl1005-118183-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी, एक्यूआई 259 पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी, एक्यूआई 259 पर पहुंचा
Fri, 15 Nov 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वीरवार को नारनौल का एक्यूआई स्तर 259 दर्ज किया गया। जो बुधवार से 135 एक्यूआई अधिक है।
गौरतलब है कि बुधवार को एक्यूआई 124 दर्ज किया गया था। वीरवार को प्रदूषण में बढ़ोतरी का मुख्य कारण यह है कि वातावरण में नमी बनी हुई है। जिस कारण वातावरण में हवा में मौजूद प्रदूषक कण वातावरण में सघन अवस्था में बने रहते हैं, जो प्रदूषण के स्तर को बढ़ाने में सहायक है। हालांकि राहत की बात यह है कि आगामी दिनों में क्षेत्र के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाने की संभावना है। इससे प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट देखने को मिलेगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी का असर दिखने लगा है। जिस कारण उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं के कारण क्षेत्र के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि आगामी कुछ दिनों में क्षेत्र में ठंड बढ़ने के साथ कोहरे के छाने की भी संभावना बनी हुई है। वीरवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ में दिन और रात का तापमान क्रमश 30.5, 14.5 डिग्री सेल्सियस और 30.2,13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।