फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police challaned vehicles by setting up check posts

Mahendragarh-Narnaul News: नाके लगाकर पुलिस ने वाहनों के किए चालान

Mon, 11 Nov 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 11 Nov 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Police challaned vehicles by setting up check posts
फोटो- 27नाकेबंदी कर वाहनों की जांच करती पुलिस। स्रोत- पुलिस
नारनौल।
विज्ञापन

सीलिंग प्लान के तहत जिलेभर में नाके लगाकर पुलिस ने वाहनों के चालान किए। इसके साथ वाहनों को जब्त भी किया गया।
पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देश पर जिलेभर में सीलिंग प्लान के तहत नाके लगाए गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा सीलिंग प्लान के तहत नाकाबंदी करके वाहनों की जांच की गई। सोमवार को दोपहर बाद से देर शाम तक जिला में सीलिंग प्लान चलाया गया। सीलिंग प्लान के तहत जिला में विभिन्न स्थानों पर विशेष नाकाबंदी करके वाहनों की गहनता से जांच की गई। इस दौरान बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच पर जोर दिया गया। सीलिंग प्लान किसी भी आपात स्थिति से निपटने व अपराध को अंजाम देकर भागने वाले अपराधियों को पकड़ने व अपराधों की रोकथाम के लिए तुरंत कार्रवाई के लिए जिला पुलिस द्वारा किया जाता है। नाकों पर चेकिंग पार्टियों के द्वारा टू व्हीलर, फोर व्हीलर, हल्के वाहन व भारी वाहनों की गहनता से जांच की गई। इस दौरान नाकाबंदी करके 500 से ज्यादा वाहनों की जांच की गई। वहीं यातायात के नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान काटे गए व बिना कागजात वाले वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीलिंग प्लान का उद्देश्य जिला के आम नागरिकों को सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम व किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed