फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Polia drops given to children up to five years of age

Mahendragarh-Narnaul News: पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलिया ड्राॅप

Sun, 03 Mar 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 03 Mar 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Polia drops given to children up to five years of age
नारनौल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने रविवार को नागरिक अस्पताल परिसर में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलालकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को पोलियो मुक्त रखने के लिए राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को एक साथ पोलियो खुराक पिलाना एक मात्र विकल्प है। इसलिए किसी भी सूरत में इस अभियान के तहत कोई भी पात्र बच्चा इस दवा के सेवन से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत 2014 से पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो के केस निकल रहे हैं। इसलिए भारत में पोलियो का खतरा बरकरार है। उन्होंने कहा कि देश को पोलियो मुक्त रखने के लिए इस कार्यक्रम के तहत सभी 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना आवश्यक है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डाॅ. रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि 0 से 5 वर्ष के बच्चों को अभियान के तहत बार-बार दवा पिलाने का मूल उद्देश्य भावी पीढ़ी को पोलियो मुक्त रखना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम सबका दायित्व बनता है कि न केवल अपने संपर्क में आने वाले पात्र बच्चों को बल्कि अन्य पात्र बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर दवा पिलाएं। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सर्वजीत थापर, शहरी नोडल अधिकारी डॉ. जगमोहन यादव, चंपा यादव, राजेश देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed