{"_id":"6998bc4000eff3fe730bfa14","slug":"players-honored-for-their-outstanding-performance-in-bodybuilding-competition-narnol-news-c-203-1-sroh1011-124230-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बॉडीबिल्डिंग स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर खिलाड़ी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बॉडीबिल्डिंग स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर खिलाड़ी सम्मानित
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव धनौंदा निवासी इतिहास प्रवक्ता सूरत सिंह (53) ने अखिल भारतीय सिविल सर्विस स्पोर्ट्स मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दिल्ली के प्रयागराज स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की बॉडीबिल्डिंग स्पर्धा में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्याणा में उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय की प्राचार्य प्रवीण कुमार, एसएमसी प्रधान गजराज सिंह, समस्त अध्यापकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
प्राचार्य ने कहा कि सूरत सिंह का राष्ट्रीय स्तर पर चयन व उनका जज्बा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रतियोगिता में बाघोत गांव के अध्यापक रामचंद्र ने भी 80 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया। हालांकि वे पदक प्राप्त नहीं कर सके फिर भी उनके प्रयास की सराहना की गई।
विज्ञापन
सूरत सिंह ने सिद्ध कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो व मेहनत सच्ची हो तो उम्र मायने नहीं रखती। अब पूरे क्षेत्र की नजर उनकी अगली प्रतियोगिता पर टिकी है।