फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Piles of garbage in the city's localities are exposing the cleanliness campaign

Mahendragarh-Narnaul News: शहर के मोहल्लों में गंदगी के ढेर, स्वच्छता अभियान की खोल रहे पोल

Tue, 09 Sep 2025 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage in the city's localities are exposing the cleanliness campaign
फोटो संख्या:63-कमला धर्मशाला  के पास लगा गंदगी का ढ़ेर--संवाद
शहर में 11 सप्ताह के स्वच्छता अभियान की शुरुआत को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक दावों की पोल अब भी कचरे के ढेर खोल रहे हैं। अभियान से पूर्व नगर को साफ-सुथरा बनाने और सार्वजनिक स्थानों पर बेहतर सफाई व्यवस्था का वायदा किया गया था, मगर हालात बिल्कुल उलट हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पड़ाव, सिनेमा रोड, सैनी, खटीकान, जवाहरनगर, नीमड़ी, बाबा स्वामी दास नर्सिंग स्कूल के पास, श्री रामलीला परिषद के पास और पुराने पोस्ट ऑफिस के आसपास जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इनसे उठती दुर्गंध लोगों की परेशानी बढ़ा रही है और बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे जमा कचरा रोजाना मुश्किलें बढ़ा रहा है, लेकिन नगरपालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही। अभियान के दौरान उपमंडल अधिकारी ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ेदान रखने के निर्देश दिए थे, मगर न कूड़ेदान रखे गए और न ही सफाई व्यवस्था में कोई ठोस सुधार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कपूर, दिनेशदत्त मास्टर, घीसाराम हलवाई और दिनेशचंद्र वैद्य का कहना है कि नपा के अभियान केवल कागजों तक सीमित हैं। कूड़े के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का खतरा है। लोगों ने मांग की है कि नगरपालिका तुरंत संज्ञान ले और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करे।
------------
वर्जन:
प्रशासन की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जहां-जहां कूड़े के ढेर लगे हुए वहां पर कर्मचारियों को भेजकर सफाई करवाई जाएगी। लोगों से आग्रह किया है कि कूड़े को नपा की गाड़ी में डाले। इसके साथ-साथ नपा की ओर से निर्धारित की गई जगह पर ही कूड़ा डाले ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

रमेश सैनी प्रधान, नगरपालिका, महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:63-कमला धर्मशाला  के पास लगा गंदगी का ढ़ेर--संवाद

फोटो संख्या:63-कमला धर्मशाला  के पास लगा गंदगी का ढ़ेर--संवाद

फोटो संख्या:63-कमला धर्मशाला  के पास लगा गंदगी का ढ़ेर--संवाद

फोटो संख्या:63-कमला धर्मशाला  के पास लगा गंदगी का ढ़ेर--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed