Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   peon left a six-year-old child locked in school in Narnaul

Video: छह साल के बच्चे को स्कूल में बंद कर चली गई चपरासी, रोने की आवाज सुन राहगीर ने पुलिस और सरपंच को बुलाया

Fri, 15 Aug 2025 07:16 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल।
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल। Published by: विकास कुमार Updated Fri, 15 Aug 2025 07:16 PM IST
सार

सरपंच ने स्कूल के हेडमास्टर को घटना की जानकारी दी। इसके बाद चपरासी स्कूल में आया और करीब 4 बजे बच्चों को बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
peon left a six-year-old child locked in school in Narnaul
कक्षा में बंद छह साल का बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नारनौल के नजदीकी गांव नूनी कलां में करीब छह साल का बच्चा सरकारी स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल के एक कमरे में ही बंद रह गया। जब राहगीर ने स्कूल के अंदर से बच्चों के रोने की आवाज सुनी तो पुलिस व सरपंच को सूचना दी। यह घटना वीरवार की बताई जा रही है। इसको लेकर शुक्रवार को गांव में बैठक भी हुई। शुक्रवार को लेकर गांव में बैठक हुई। 

विज्ञापन
Trending Videos

मिली जानकारी के अनुसार राजकीय प्राथमिक पाठशाला नूनी अव्वल में पहली कक्षा में पढ़ने वाला उत्तर प्रदेश के एक मजदूर का छह वर्षीय बच्चे को स्कूल में नींद आ गई। जब दो बजे स्कूल की छुट्टी हुई तो अन्य बच्चे अपने घर चले गए लेकिन वह डेस्क पर सोता ही रह गया। वहीं महिला चपरासी भी स्कूल को बंद करके चली गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जब बच्चे की आंख खुली तो रोने लग गया। इस दौरान एक राहगीर वहां से गुजर रहा था जिसने बच्चे की आवाज सुनी और अंदर आया। इसके बाद गांव के सरपंच और डायल 112 पर घटना की जानकारी दी। 
 
विज्ञापन

सरपंच ने स्कूल के हेडमास्टर को घटना की जानकारी दी। इसके बाद चपरासी स्कूल में आया और करीब 4 बजे बच्चों को बाहर निकाला गया। वहीं मौके पर बच्चों के परिजनों को भी बुलाया गया। बता दें कि बच्चे के माता-पिता मजदूरी करते हैं इसलिए वे घर पर नहीं थे। इसलिए किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। 

इसको लेकर 15 अगस्त को ग्रामीण स्कूल में एकत्रित हुए और ग्रामीणों ने इस घटना का विरोध जताया। ग्रामीणों ने कहा कि यह गांव के बीच में स्कूल था। जिसकी वजह से बच्चे के रोने की आवाज ग्रामीण को सुनाई दे गई। इससे अनहोनी होने से बच गई। ग्रामीणों ने चपरासी व स्टाफ के अन्य कर्मियों को चेतावनी दी की अगर आगे ऐसा हुआ तो सही नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed