{"_id":"6a9db099d053f3e2d60a1948","slug":"parihar-contributes-crore-for-gurjar-bhavanparihar-contributes-crore-for-gurjar-bhavan-narnol-news-c-196-1-nnl1004-144953-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पणिहार ने गुर्जर भवन के लिए दिए 2.01 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पणिहार ने गुर्जर भवन के लिए दिए 2.01 करोड़
विज्ञापन
फोटो 16 कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुख्य अतिथि व अन्य।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगल चौधरी। गुर्जर भवन में वीर गुर्जर विकास समिति और समस्त गुर्जर समाज के सहयोग से गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में शिक्षा और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
भामाशाह एवं अध्यक्ष एमआरडीएस मातादीन पणिहार मुख्य अतिथि रहे। विधायक मंजू चौधरी और राष्ट्रीय अध्यक्ष गुर्जर समन्वय समिति अंतराम तंवर सहित कई लोग उपस्थित थे। मातादीन पणिहार ने गुर्जर भवन के लिए दो करोड़ इक्यावन हजार रुपये का सहयोग दिया।
उन्होंने कहा कि समाज की तरक्की में शिक्षा और प्रतिभाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत से आगे बढ़ना चाहिए। प्रतिभाओं का सम्मान बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाता है और दूसरों को प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज से शिक्षा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को पहचान दिलाना है। इसका लक्ष्य उनका मनोबल बढ़ाना है। साथ ही, अन्य बच्चों को शिक्षा व विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना भी है। लोक गायक मनोज कारना व पार्टी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उपस्थित लोगों ने इन प्रस्तुतियों का आनंद लिया।