फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Voices raised again over dilapidated roads; sit-in protest continues for the third day.

Mahendragarh-Narnaul News: टूटी सड़कों पर फिर उठी आवाज, तीसरे दिन भी धरना जारी

Mon, 07 Sep 2026 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Voices raised again over dilapidated roads; sit-in protest continues for the third day.
नारनौल। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नसीबपुर की जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर चल रहा धरना रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने के मुख्य संयोजक गिरीश खेड़ा ने कहा कि कॉलोनी की सड़कें लंबे समय से खराब हैं। बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक निर्माण शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर दो के पार्षद प्रतिनिधि गौरव यादव के अनुसार कॉलोनी को नगर परिषद को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। विकास कार्यों के लिए करीब दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है, जो अंतिम चरण में है। हालांकि, सड़क निर्माण शुरू होने की निश्चित तारीख नहीं बताई गई।
विज्ञापन

खेड़ा ने कहा कि प्रस्ताव भेजे जाने की बात को चार महीने हो चुके हैं। यदि 10 सितंबर तक निर्माण शुरू करने की पक्की समय सीमा नहीं मिली तो धरना जारी रहेगा और 11 सितंबर से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। कॉलोनीवासियों ने बुजुर्गों समेत आम लोगों को हो रही परेशानी का हवाला देते हुए जल्द सड़क निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed