फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Panchayat of villagers in case of embezzlement in Basai

गांव बसई में गबन के मामले में ग्रामीणों की पंचायत, सर्व सम्मति से बनाई कमेटी करेगी जांच की मांग

Fri, 19 Aug 2022 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Panchayat of villagers in case of embezzlement in Basai
आकोदा। गांव बसई में पंचायत विभाग द्वारा विकास कार्यों के नाम पर किए गबन मामले को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत कर जांच कराने का निर्णय लिया। पंचायत में सर्वसम्मति से एक कमेटी का गठन किया जो डीसी व मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर विकास कार्यों में हुए गोलमाल की जांच की मांग करेगी।
विज्ञापन

पंचायत में गांव के अनेक लोगों ने हिस्सा लिया। पंचायत में ग्रामीणों ने विकास कार्यों के नाम पर विभाग द्वारा 3 व 4 अगस्त को राशि निकालकर गबन करने आरोप लगाते हुए मामले की जांच करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि इसको लेकर एक कमेटी का गठन किया है जो डीसी, एसडीएम से मिलकर व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर इस मामले की जांच की मांग करेगी। बता दें कि गांव बसई के ग्रामीणों ने पंचायत विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत कर गांव के श्मशान घाट में टीनशेड व नालियों के ढक्कन की राशि निकालकर गबन करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि काम पूरा दिखाकर 3 व 4 अगस्त को लगभग 20 लाख रुपये की राशि निकाल ली लेकिन धरातल पर कोई भी काम नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed