फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Overcame obstacles in eight years, now AIIMS' resolve is being fulfilled: Rao Inderjit Singh

आठ साल में बाधाओं से पाई पार, अब एम्स का संकल्प हो रहा है पूरा : राव इंद्रजीत सिंह

Tue, 13 Feb 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 13 Feb 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Overcame obstacles in eight years, now AIIMS' resolve is being fulfilled: Rao Inderjit Singh
महेंद्रगढ़। एम्स को लेकर आठ सालों में कई बाधाएं आई मगर अब यह सपना सकार होने जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री स्वयं इस परियोजना का शिलान्यास करने आ रहे हैं। यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा व क्षेत्र के प्रति प्यार ही है कि वे स्वयं रेवाड़ी आकर एम्स का शिलान्यास करने जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री के महेंद्रगढ़ यादव सभा में आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के लोगों की ओर से गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। साथ ही क्षेत्र के लोगों द्वारा विभिन्न प्रकार की मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन भी सौंपे गए।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सोमवार को महेंद्रगढ़ की यादव धर्मशाला में क्षेत्र के लोगों को एम्स शिलान्यास कार्यक्रम का निमंत्रण देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं के बलबूते पर ही वे अपने संकल्पों को सिद्ध कर रहे हैं। भालखी माजरा में एम्स जैसी बड़ी परियोजना भी इन्हीं संकल्पों में से एक है। इसके अलावा वे अन्य जगहों पर रिमोट से भी शिलान्यास करेंगे हैं। उन्होंने कहा कि 8 साल से कई अड़चनें आई मगर एम्स का सपना अब साकार होने जा रहा है। 16 फरवरी का दिन ऐतिहासिक होगा। इस मौके पर प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ भिवानी सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा, अटेली विधायक सीताराम यादव, जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, जिला परिषद सदस्य देवेंद्र यादव, संतोष पीटीआई, पार्टी के सभी कार्यकर्ता, विभिन्न गांव के सरपंच सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed