फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Orthopedic department relies on a single doctor for 80 patients daily.

Mahendragarh-Narnaul News: 80 मरीज रोज, एक डॉक्टर के भरोसे हड्डी विभाग

Thu, 10 Sep 2026 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Orthopedic department relies on a single doctor for 80 patients daily.
फोटो संख्या:56- नागरिक अस्प्ताल महेंद्रगढ़ में मरीजों की जांच करते डॉ. राहुल --संवाद
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल के हड्डी विभाग में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ रही है लेकिन पर्याप्त डॉक्टर नहीं होने से परेशानी हो रही है। हड्डी विभाग की ओपीडी में रोज करीब 80 मरीज पहुंच रहे हैं। फिलहाल विभाग में एक ही ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ होने से ओपीडी और ऑपरेशन दोनों की जिम्मेदारी उन्हीं पर है।
विज्ञापन

मरीजों के अनुसार हड्डी और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए बुजुर्गों, दुर्घटना में घायल लोगों और लंबे समय से परेशानी झेल रहे मरीजों की संख्या अधिक है। जब विशेषज्ञ चिकित्सक ऑपरेशन थिएटर में चले जाते हैं या किसी अन्य जरूरी काम में व्यस्त होते हैं, तो ओपीडी में पहुंचे मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले मरीजों के लिए यह परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

मरीजों सीता, सुनील और राजकुमार ने बताया कि अस्पताल में इलाज की सुविधा होने के बावजूद विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी के कारण उन्हें इंतजार करना पड़ता है। उनका कहना है कि विभाग में एक और ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ की नियुक्ति होने से ओपीडी और ओटी की व्यवस्था बेहतर हो सकती है और मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
हड्डी विभाग की ओपीडी नियमित रूप से चल रही है। विशेषज्ञ की उपलब्धता के अनुसार मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। चिकित्सकों की कमी और व्यवस्था से संबंधित मांग से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है।-डॉ. जयप्रकाश, एसएमओ, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article