फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One dead, 5 injured in collision between Brezza and bike

Mahendragarh-Narnaul News: ब्रेजा व बाइक में भिड़ंत में एक की मौत, 5 लोग घायल

Fri, 08 Mar 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 08 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
One dead, 5 injured in collision between Brezza and bike
नांगल चौधरी। निजामपुर-नांगल चौधरी रोड पर गांव धौली पहाड़ी मोड़ के पास कार व बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक से भिड़ंत के बाद कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। इसमें दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर को मुसनोता में एक व्यक्ति की बीते दिन मृत्यु हो गई थी। जिसके लिए वीरवार को रिश्तेदार शोक व्यक्त करने के लिए आ रहे थे। तभी मृतक के भाई की पत्नी सुमन बेहोश हो गई। उसे उपचार के लिए नांगल चौधरी में परिवार के सदस्य गाड़ी में लेकर जा रहे थे। गाड़ी में सुमन का पति राजेश, सास बिमला देवी, संदीप गाड़ी से जा रहे थे। वह धौली पहाड़ी के पास पहुंचे ही थे कि एक बाइक सामने आ गई। इस दौरान बाइक व गाड़ी के बीच भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार कोटपुतली के खेड़की गांव निवासी अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा नांगल दर्गू निवासी होशियार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं ब्रेजा में सवार राजेश, सुमन, बिमला व संदीप भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed