फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mandhana School takes first place in environment quiz.

Mahendragarh-Narnaul News: पर्यावरण क्विज में मंढाणा स्कूल प्रथम

Wed, 16 Sep 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mandhana School takes first place in environment quiz.
फोटो नंबर-11जिला स्तरीय पर्यावरण क्विज प्रतियोगिता के विजेता विद्या​र्थियों को पुरस्कृत करते
नारनौल। पर्यावरण से जुड़े सवालों का सही जवाब देकर मंढाणा स्कूल की टीम ने जिलास्तरीय पर्यावरण क्विज में पहला स्थान हासिल किया। आरोही मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मंढाणा में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के 26 राजकीय विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। हर टीम में कक्षा आठवीं से दसवीं तक के तीन विद्यार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन और अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े सवाल पूछे गए। पहले चरण में 40 बहुविकल्पीय प्रश्नों का स्क्रीनिंग टेस्ट हुआ। अधिक अंक हासिल करने वाली सात टीमों को फाइनल के लिए चुना गया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में प्रश्नोत्तरी, विजुअल, ऑडियो-विजुअल और रैपिड फायर राउंड कराए गए। क्विज मास्टर विक्रम यादव और सुमन ने प्रतियोगिता का संचालन किया। विजय कुमार, शशि कला और ज्योति सैनी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकाबले में मंढाणा स्कूल की टीम प्रथम, सीएमईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आजमाबाद मोखुता की टीम द्वितीय और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीहमा की टीम तृतीय रही।

जिला शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक, प्राचार्य लीलू राम यादव और जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने विजेता टीमों को मोमेंटो और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed