{"_id":"66b125faa50691462b048e24","slug":"one-accused-of-looting-rs-236-lakh-at-dharamkanta-arrested-narnol-news-c-196-1-nnl1004-114827-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: धर्मकांटा पर 2.36 लाख लूटने का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: धर्मकांटा पर 2.36 लाख लूटने का एक आरोपी गिरफ्तार
Tue, 06 Aug 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 06 Aug 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-30पुलिस की गिरफत में आरोपी। स्त्रोत-पुलिस
निजामपुर। निजामपुर के गांव मुसनौता क्षेत्र में मां संतोषी माइंस के धर्मकांटा पर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को नांगल दर्गु क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान नांगल दर्गू निवासी संदीप के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस को सख्त निर्देश दिए कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए। जिनके तहत कार्रवाई करते हुए थाना निजामपुर की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस शिकायत में मुसनौता निवासी शीशराम ने बताया कि वह मां संतोषी खनिज उद्योग मुसनौता पर बने धर्मकांटा पर ऑपरेटर का कार्य करता है। उसके साथ ड्यूटी पर नांगल दर्गू निवासी संदीप भी था। रविवार सुबह करीब साढे तीन बजे छह-सात युवक आए, जिन्होंने हाथों में डंडे व लोहे के पाइप ले रखे थे। उसने जब गेट खोला तो वह अंदर घुस गए। उनमें से चार युवकों ने गल्ले से 236500 रुपये निकाल लिए। वहीं दो युवक जान से मारने की धमकी दे रहे थे। वहीं जाते समय युवकों ने कंप्यूटर व प्रिंटर तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।