फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Now pay electricity bill through trust based billing app

Mahendragarh-Narnaul News: अब ट्रस्ट बेस्ड बिलिंग एप से जमा करें बिजली का बिल

Sat, 02 Mar 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 02 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Now pay electricity bill through trust based billing app
महेंद्रगढ़। अब बिजली उपभोक्ताओं को बिजली का बिल जमा करने के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। इसको लेकर निगम ने हरियाणा ट्रस्ट बेस्ड बिलिंग एप शुरू कर दिया है। इसके तहत उपभोक्ता अपना बिल खुद निकालकर बिल का भुगतान कर सकेंगे। शहर में एक हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने अपने मोबाइल फोन में एप डाउनलोड कर लिया है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को अब बिजली बिल आने का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। उपभोक्ता खुद ही घर बैठे ही अपना बिल जमा करा सकेंगे। बिजली निगम ने इसके लिए हरियाणा ट्रस्ट बेस्ड बिलिंग एप तैयार किया है, जिससे उपभोक्ताओं को यह सुविधा मिल सकेगी। इससे उपभोक्ता हर माह घर बैठे बिजली का बिल भर सकेंगे। पहले उपभोक्ता अपना बिल भरने के लिए बिजली निगम कार्यालयों में घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता था। अब एप डाउनलोड करने से लाइन व भागदौड़ के झंझट से छुटकारा मिलेगा। बिजली निगम की ओर कुल 17 हजार उपभोक्ता है।
विज्ञापन

एप डाउनलोड करने व बिल भरने की ऐसे रहेगी प्रक्रिया
इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता को बिजली निगम की ओर से जारी किए गए हरियाणा ट्रस्ट रीडर एप को अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। एप डाउनलोड हो जाने के बाद इश्यू बिल पर जाकर उसमें मांगी गई खाता संख्या व अन्य जानकारी उपलब्ध करवाने के बाद उपभोक्ता को उसके मीटर में दिखाई जा रही रीडिंग उसमें भरनी होगी। उसकी एक फोटो भी वहां अपलोड करनी पड़ेगी, जिसके बाद बिल जनरेट हो जाएगा। तब उपभोक्ता को एप में दिए गए व्यू ऑप्शन पर जाकर बिल की जांच करने के बाद बिल का पेमेंट कर सकेंगे और वहीं से उसकी रशीद भी प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह बाद एप के माध्यम से बना सकेंगे बिल
उपभोक्ता अपना बिजली बिल एप के माध्यम से 30 दिन बाद बनाकर बिल को अदा कर सकते हैं। पहले माह का बिल जब इस एप में माध्यम से उपभोक्ता भरेगा तो अगले माह जब उसके घर बिल आएगा तो पहले माह भरी गई राशि उस बिल से कट हो जाएगी। इस प्रकार दो माह के बिल की दो किश्तें बन जाएगी। एप से उपभोक्ता को अगर बिजली बिल बनाना है तो इसके लिए पिछला बिल भरे 30 दिन का समय पूरा होना चाहिए। 30 दिन बाद ही एप से बिल जारी हो सकेगा। इस एप के माध्यम से उपभोक्ता अगर हर माह बिल की अदायगी करना चाहता है तो उसके बिल की दो किश्तों में अदायगी हो सकेगी।

उपभोक्ताओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बिजली निगम की ओर से हरियाणा ट्रस्ट बेस्ड रिडिंग एप शुरू किया है। इस एप के माध्यम से उपभोक्ता घर बैठे ही बिजली बिल बनाकर उसका भुगतान कर सकेंगे। उपभोक्ता अपने मोबाइल में एप डाउनलोड करके इसका फायदा ले सकते हैं।
-सुनिल कुमार, एसडीओ, बिजली निगम महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed