{"_id":"5702af134f1c1bc04fc81464","slug":"no-arrengment-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो अव्यवस्थाओं के बीच होगी गेहूं की खरीद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो अव्यवस्थाओं के बीच होगी गेहूं की खरीद
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे की अनाज मंडी में खाद्य आपूर्ति विभाग 10 अप्रैल के आसपास गेहूं की सरकारी खरीद शुरू करने जा रहा है। कहने को तो संबधित विभाग की ओर से गेहूं की सरकारी खरीद के लिए सभी इंतजाम पूर्ण कर लिए जाने के दावे किए जा रहे है लेकिन असल में ऐसा नहीं है। चाहे बात प्लेट फार्म अथवा मंडी परिसर की साफ सफाई की हो या फिर बिजली-पानी, शौचालय, टिन शेड आदि की कोई व्यवस्था नहीं कराई गई है।
गेहूं खरीद की दृष्टि से जिले की अग्रणी अनाज मंडी सतनाली में अनाज लेकर आने वाले किसानों की सुविधा के लिए इस बार भी प्लेटफार्मों पर टिन शेड की व्यवस्था नही हो पाई है। ज्ञात हो कि गत वर्ष रबी सीजन के दौरान 20 अप्रैल को मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद का निरीक्षण करने पहुंचे स्थानीय विधायक एंव वरिष्ठ केबिनेट मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा द्वारा मंडी की दोनो फड़ों पर अति आधुनिक टिन शेड लगवाए जाने सहित हाई मास्क लाइट, पेयजल, बिजली एवं अन्य जरूरी ढांचा गत सुविधाएं इस रबी सीजन की खरीद से पूर्व उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की गई थी। बावजूद इसके मंडी में टीन शेड बनाए जाने की दिशा में कोई कदम नही उठाया गया है। ऐसे हालात में मंडी में किसानों द्वारा बिक्र ी के लिए लाया गया एवं विभाग द्वारा खरीदा गया गेहूं कितना सुरक्षित रह पाएगा इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विदित रहे की गत वर्ष गेहूं खरीद के समय बार-बार हुई बारिश के कारण सैकड़ों क्विटंल गेहूं भीग कर खराब हो गया था इस बार विभाग द्वारा सतनाली में 15 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इस मामले में फूड सप्लाई इंस्पेक्टर ध्यान सिंह का कहना है कि हालांकि 1 अप्रैल से खरीद के आदेश है लेकिन अभी गेहूं की फसल में नमी है, इस कारण किसानों ने कटाई शुरू नही की है। अत: 10 अप्रैल से नियमित खरीद शुरू होने की संभावना है। मार्केट कमेटी महेंद्रगढ़ के अधिकारियों ने बताया कि मंडी में सुविधा को लेकर जो आदेश मिले हैं, उसके अनुरूप तैयारियां करवाई जा रही है। खरीद शुरू होने से पूर्व मंडी परिसर में साफ-सफाई, पेयजल व लाइट की व्यवस्था करवा दी जाएगी।