फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   NHM employees submitted memorandum to Minister of State and MLA

एनएचएम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर राज्यमंत्री व विधायक को सौंपा ज्ञापन

Thu, 26 May 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
NHM employees submitted memorandum to Minister of State and MLA
नारनौल। भारतीय मजदूर संघ की एक आम सभा वीरवार को जिलाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के बाद एनएचएम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव और विधायक नांगल चौधरी डॉ. अभय सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन लेने के बाद ओमप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के समय में एनएचएम कर्मचारियों के सेवा नियम लागू किये गये हैं, जिसके कारण कर्मचारियों के वेतन में अच्छी वृद्धि हुई थी। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष सकारात्मक रूप से रखा जाएगा। इसके बाद एनएचएम कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. अभय सिंह यादव के निवास पर पहुंचा तथा उनको मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। डॉ. अभय सिंह यादव ने उनकी मांगों पर सरकार से सिफारिश करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. पुष्पेंद्र ने बताया कि आंदोलन की दूसरी कड़ी में 27 मई को अटेली विधायक सीताराम यादव को उनके निवास स्थानों पर जाकर ज्ञापन देंगे। इसके पश्चात 09 जून को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की जायेगी। अगर इसके बावजूद भी यदि सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगो को पूरा नही किया जाता है तो पूरे प्रदेश में मजबूरन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे जिसकी जिम्मेवारी पूर्णतया: सरकार तथा विभागीय अधिकारियों की होगी। उन्होंने बताया कि 17 मई के जिले के सभी कर्मचारियों द्वारा ब्लैक रिबन लगाकर रोष प्रकट किया जा चुका है परंतु विभाग द्वारा कर्मचारियों की मांगों बारे अभी तक कोई सकारात्मक कदम नही उठाया गया है। जिसके कारण प्रदेश के एनएचएम कर्मचारियों में भारी रोष पनप रहा है। जिला मंत्री विनोद राव ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी नही चाहते कि हड़ताल पर जाये तथा भंयकर गर्मी के इस मौसम में आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिये परेशान होना पड़े। परंतु सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा एनएचएम कर्मचारियों को मांगों को इतने लंबे समय से लम्बित रखा जा रहा है, जबकि मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं लगभग 7 महिने पूर्व 2 नवम्बर, 2021 को धनतेरस के मौके पर घोषणा की गई थी कि एनएचएम कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ दिया जाता है जबकि धरातल पर आज तक लागू नही हुआ है। ऐसी घोषणाओं द्वारा एनएचएम कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने के लिये मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि सरकार द्वारा समय रहते एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को नही माना जाता है तो 9 जून को एक दिवसीय हड़ताल की जायेगी। इस अवसर पर जिला संयोजक संदीप यादव, कोषाध्यक्ष नितेश बंसल, पूर्व जिला प्रधान हरकेश, गौरव कक्कड़, संजय सैनी, पूजा यादव, सुनिता कुमारी, बिंदू यादव, योगेश कुमार, हेमंत यादव, अशोक कुमार, हेमंत गर्ग, सुनिता यादव, ऋषीपाल गोठवाल, विजय यादव, टिका बहादूर थापा, नवीन कुमार, धर्मेंद्र वर्मा, मनोज कुमार व अनिल कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed