{"_id":"660a1a43a7aab214a300c447","slug":"new-students-will-get-tablets-on-first-come-first-serve-basis-narnol-news-c-203-1-sroh1011-108488-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नए विद्यार्थियों को मिलेंगे टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नए विद्यार्थियों को मिलेंगे टैबलेट
Mon, 01 Apr 2024 07:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:51 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नए सत्र 2024-25 से कक्षा दसवीं, ग्यारहवीं, बारहवीं के विद्यार्थियों को ई-अधिगम योजना के तहत टैबलेट देने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से मानक संचालन (एसओपी) जारी किया गया है।
जिला टैबलेट वितरण अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अपना टैबलेट परीक्षा संपन्न होने के तुरंत बाद जमा करना होगा। 10 वीं कक्षा के बच्चों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर नए विद्यार्थियों को टैबलेट मिलेंगे। उन्होंने कहा कि टैबलेट देने से पहले उसमें एमडीएम एक्टिवेट है या नहीं इसकी जांच जरूर कर लें। यदि किसी विद्यार्थी से टैबलेट गुम हो गया है या टूट गया है, खराब हो गया है तो उसे टैबलेट दोबारा नहीं दिया जाएगा। टूटा हुआ और खराब टैबलेट वापस जमा करना होगा। यदि टैबलेट गुम हुआ है तो उसकी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करानी होगी। टैबलेट प्रभारी को सिम व टैबलेट की सूचना प्रतिदिन अवसर पोर्टल पर अपडेट करनी होंगी। सिम डिमांड करने से पहले स्कूल में मौजूद सिम को देना होगा। टैबलेट की अतिरिक्त डिमांड जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ से करें। सिम की जानकारी के लिए वेंडर स्टेटस को लगातार चेक करते रहे। सत्र 2023-24 के इंवेंटरी डाटा अपडेट 5 अप्रैल तक करें। स्कूल प्राचार्य टैबलेट इंचार्ज के साथ साप्ताहिक मीटिंग करके डाटा कंपाइल करें।