{"_id":"57113a664f1c1b91154a6cb8","slug":"narnaul-tractor-crushed-bike-riders-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
माौत
- फोटो : अमर उजाला
सिंघाना रोड पर गांव हमीदपुर के पास एक तूड़ी से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवाओं को रौंद दिया। इससे एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को नागरिक अस्पताल में इलाज के बाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
राजस्थान के बुहाना के पास स्थित गांव रामचर, नया गांव निवासी 27 वर्षीय सुमेर सिंह पुत्र उमराव सिंह गांव हमीदपुर में अपने किसी मित्र के यहां शादी समारोह में आया हुआ था। बृहस्पतिवार रात को करीब पौने आठ बजे वह हमीदपुर गांव के 15 वर्षीय रोहित पुत्र राजकुमार को बाइक पर बैठाकर गहली के पास स्थित पेट्रोल पंप से तेल लाने के लिए चला। जब वह पेट्रोल पंप से कुछ ही दूर था तो एक तूड़ी से भरे ट्रैक्टर चालक ने उनको ओवरटेक करते समय रौंद दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही ट्रैक्टर ट्राली छोड़ भाग खड़ा हुआ। आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सुमेर को मृत घोषित कर दिया, जबकि रोहित को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन