{"_id":"579268984f1c1b7a41c4c69c","slug":"narnaul-news-in-narnaul-mining-two-main-shopkeepar-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट करने आए दो को दुकानदारों ने धुना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट करने आए दो को दुकानदारों ने धुना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
shopkeepar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। शरारती तत्वों द्वारा शॉपिंग कांपलेक्स में एक जूस कार्नर के कारिदों से मारपीट करके चले जाने के बाद दोबारा आकर मारपीट करने पर दुकानदारों ने उनकी धुनाई कर दी। शुक्रवार सुबह नशे में दो व्यक्तियों ने आकर जलपाल की दुकान पर पकोड़े लिए। दुकान पर कार्य कर रहे कारिदों ने अंदर बैठकर खाने की कहने पर उनकी पिटाई आरंभ कर दी। आसपास के दुकानदारों ने छुड़वाकर उन्हें भेज दिया। नशे में धुत दोनों व्यक्ति लौटकर आए उन्होंने छुड़ाने वाले दुकानदार की ही पिटाई आरंभ कर दी। इस पर शॉपिंग कांपलेक्स के दुकानदार आवेश में आ गए। उन्होंने दोनों व्यक्तियों की धुनाई कर दी। पुलिस द्वारा दोनों घायलों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पहुंचाने पर प्राथमिक उपचार के बाद सुरेंद्र निवासी माजरा कला को पीजीआई रोहतक को रेफर कर दिया जबकि कुरावहटा निवासी कर्मवीर पुत्र सीताराम को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से फरार हो गया। दुकानदार सुरेश कुमार सैनी ने पुलिस को शिकायत देकर दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है। दुकान पर कार्य करने वाले नेपाल निवासी जगमाल एवं डामर को भी चिकित्सकों द्वारा उपचार देकर नागरिक अस्पताल नारनौल के लिए रेफर कर दिया। व्यापार मंडल के प्रधान एवं पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल उर्फ बंटी ने कहा कि इस शांतप्रिय इलाके में शरारती तत्वों द्वारा दुकानदारों के साथ की गई ज्यादती सहन नहीं की जाएगी। व्यापार मंडल पूर्ण रूप से दुकानदारों के साथ है।
एसएचओ रंजीत सिंह ने बताया कि दुुकानदारों के द्वारा मामले की शिकायत दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
एसएचओ रंजीत सिंह ने बताया कि दुुकानदारों के द्वारा मामले की शिकायत दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।