फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul had the third coldest night in the state, with the temperature dropping to 6 degrees.

Mahendragarh-Narnaul News: प्रदेश में नारनौल की रात रही तीसरे नंबर पर सबसे सर्द, पारा 6 डिग्री

Thu, 27 Nov 2025 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Narnaul had the third coldest night in the state, with the temperature dropping to 6 degrees.
फोटो नंबर-25नागरिक अस्पताल के पास ठंड से बचने के लिए अलावा करते लोग। संवाद
नारनौल। जिले में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है हालांकि बुधवार की तुलना में वीरवार को 0.5 डिग्री सेल्सियस तापमान की बढ़ोतरी हुई है जिसकी चलते नारनौल प्रदेश में तीसरे नंबर पर सबसे ठंडा जिला रहा। हालांकि दिन भर सूर्य की चमकदार धूप खिली रहने से आमजन को कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही है।
विज्ञापन

वर्तमान उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हो रही बर्फबारी का असर सीधे तौर पर मैदानी क्षेत्र में दिखाई देने लगा है। वीरवार को कैथल का 5.5, हिसार का 5.7 और नारनौल में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वीरवार को नारनौल का अधिकतम 24.5 और महेंद्रगढ़ का 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम नारनौल का 6 और महेंद्रगढ़ का 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आमजन सुबह के समय अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते हुए दिखाई देने लगे हैं। जिले में सुबह शाम ठंड ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से केवल उत्तरी पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी करेगी जबकि 28 नवंबर के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कहीं कहीं आंशिक बादल वाही देखने को मिलेगी। इससे संपूर्ण इलाके में तापमान में हल्का उतार चढ़ाव ही देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed