{"_id":"680a849fad48cb333f082ff2","slug":"muskan-tops-the-essay-competition-narnol-news-c-203-1-sroh1011-116666-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: निबंध प्रतियोगिता में मुस्कान अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: निबंध प्रतियोगिता में मुस्कान अव्वल
Fri, 25 Apr 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव करीरा स्थिति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पंचायती राज दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य रामस्वरूप ने की। उन्होंने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम, तमन्ना द्वितीय व सपना यादव तृतीय रही। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और इनाम देकर सम्मानित किया गया।
बीआरसी मोहित कुमार ने कर्तव्यों, हरियाणा सरकार की नई नीति के तहत गांव की जलापूर्ति के उचित रख रखाव व संचालन के साथ-साथ जल सरंक्षण के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में मोहित कुमार ने विद्यार्थियों को जल शपथ दिलाई। इस अवसर पर मोनिका यादव, ममता, विनिता राव, सुशीला, राकेश कुमार मौजूद रहे।