{"_id":"68c1be23036bca3a87044afc","slug":"murder-case-filed-against-three-accused-narnol-news-c-203-1-sroh1010-120021-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तीन नामजदों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तीन नामजदों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
Wed, 10 Sep 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव बुचौली एक युवक का जेएलएन नहर के एनबी-2 पंप हाउस में शव मिलने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजदों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वीरवार को परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। बुधवार को भी शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। परिजनों ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हैं। बता दें कि गांव सुरजनवास से गुजर रही जेएलएन एनबी-2 पंप हाउस पर मंगलवार को गांव बुचौली निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र का शव मिला था। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस ने शव को पंप हाउस से निकलवाकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ शवगृह में रखवा दिया था। वहीं परिजनों ने शव पर चोट के निशान देखते हुए हत्या की आशंका जताते हुए तीन नामजदों के खिलाफ शिकायत दी थी। वहीं निरीक्षक सदर थाना प्रभारी संदीप का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-- -