फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Municipality team removed publicity material from main roads

नगर पालिका ने मुख्य मार्गोँ से हटाई प्रचार सामग्री

Thu, 26 May 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Municipality team removed publicity material from main roads
नांगल चौधरी में प्रचार सामग्री को हटाते नपा कर्मचारी। - फोटो : Narnol
नांगल चौधरी। निकाय चुनाव की घोषणा होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में नगर पालिका की टीम सार्वजनिक स्थानों पर लगे होर्डिंग्स और बैनर हटाने के लिए अभियान चलाया है। नगर पालिका प्रशासन ने वीरवार को भी मुख्य मार्गों से होर्डिंग्स और बैनर हटवाए।
विज्ञापन

नगर पालिका की टीम ने शहर के कोटपुतली रोड, नारनौल रोड व निजामपुर रोड, गांधी बाजार, डॉ. नरेश वाली गली सहित अन्य स्थानों पर दीवारों व बिजली पोल पर लगे होर्डिंग्स, बैनर को हटाया। वहीं जगह-जगह दीवारों पर प्रचार प्रसार के लिए लगी वॉल पेंटिंगों पर भी चूना लगाकर मिटाने का कार्य किया। नगर पालिका चुनावों की घोषणा हो चुकी है। जिसके अनुसार 22 जून को पार्षद और चेयरमैन पद के लिए मतदान होंगे। चुनाव की तैयारियों को लेकर आचार संहिता लग चुकी है। बता दें कि पिछले कुछ महिनों से शहर में चल रही विशेष राजनीतिक गतिविधियों की वजह से सड़कों के किनारे होर्डिंग, पोस्टर, बैनर और राजनीतिक दलों के झंडों की बाढ़ सी आ गई थी।
विज्ञापन

तमाम राजनीतिक दलों ने दीवारों को भी रंग दिया है। सोमवार को चुनाव आचार संहिता लगने के साथ ही नगर पालिका ने कर्मचारियों की टीम गठित कर राजनैतिक दलों से जुड़े बैनर, पोस्टर उतारने का काम शुरू कर दिया। जिसमें शहर के प्रमुख स्थानों, सार्वजनिक स्थानों पर से नेताओं के चुनाव व बधाई संदेश संबंधित होर्डिंग्स व शहर की सुंदरता को खराब कर रहे थे। जेई विकास गर्ग ने बताया कि आचार संहिता लगने के बाद विभागीय आदेशानुसार यह कार्रवाई की जा रही है। जिन होर्डिंग्स में किसी दल का प्रचार या योजनाओं का उल्लेख किया गया है ऐसी सामग्री को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed