{"_id":"6ab023877be09932480843d8","slug":"municipal-council-works-to-get-sanitation-services-narnol-news-c-196-1-nnl1003-145603-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सफाई व्यवस्था पटरी पर लाने में जुटी नगर परिषद, रात में 20 टन उठाया कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सफाई व्यवस्था पटरी पर लाने में जुटी नगर परिषद, रात में 20 टन उठाया कूड़ा
विज्ञापन
फोटो नंबर-20रात के समय कूड़ा उठान करते नप सफाई कर्मचारी। संवाद
नारनौल। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की एक माह से अधिक चली हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। लंबे समय तक सफाई कार्य बाधित रहने से बाजारों और मोहल्लों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए थे। सड़कों पर झाड़ू नहीं लगने से कूड़ा नालियों में पहुंच गया था।
सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर परिषद ने शनिवार से रात के समय विशेष सफाई अभियान शुरू किया। इसके तहत नालियों की सफाई के साथ विभिन्न स्थानों पर जमा कूड़े का उठान किया जा रहा है। शनिवार रात को अभियान के दौरान करीब 20 टन कूड़ा उठाया गया। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान शहर में करीब 150 टन कूड़ा विभिन्न स्थानों पर जमा हो गया था। हड़ताल समाप्त होने के बाद अब तक करीब 100 टन कूड़े का उठान किया जा चुका है। शहर में इन दिनों गणेश उत्सव सहित अन्य धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। ऐसे में कई स्थानों पर कूड़ा जमा रहने से श्रद्धालुओं और आयोजकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करते समय शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 15 दिन का समय मांगा था।
वर्जन
हड़ताल के दौरान बिगड़ी सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने और शहर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से रात के समय सफाई अभियान शुरू किया गया है। शनिवार रात शहर के अनेक स्थानों पर यह अभियान चलाया गया। जब तक शहर पूरी तरह स्वच्छ नहीं हो जाता, अभियान रात के समय भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
-- - विकास शर्मा, जेई, नगर परिषद, नारनौल