{"_id":"613a53f88ebc3e2270039628","slug":"municipal-commissioner-took-meeting-of-bank-workers-regarding-pm-svanidhi-scheme-narnol-news-rtk623487088","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम स्वनिधी योजना के संबंध में नगर आयुक्त ने ली बैंक कर्मियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम स्वनिधी योजना के संबंध में नगर आयुक्त ने ली बैंक कर्मियों की बैठक
विज्ञापन
नारनौल। जिला नगर आयुक्त डॉ. जेके आभीर ने वीरवार को अपने कार्यालय में पीएम स्वनिधि व अन्य योजनाओं के संबंध में नगर परिषद व बैंक कर्मियों के साथ बैठक की।
जिला नगर आयुक्त ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना की स्थिति में सुधार के लिए सितंबर माह के अंत तक कम से कम 250 लोन पूरे किए जाएं। उन्होंने बैंक कर्मियों के सम्मुख लोन करने में आने वाली कठिनाईयों को सुना तथा मौके पर ही उनका निदान किया। एसईपीआई के तहत एनयूएलएम शाखा द्वारा विभिन्न बैंक शाखाओं में लंबित 33 आवेदन होने का कारण पूछा तथा जल्द से जल्द इनका निपटारा करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कुछ बैंक लाभार्थियों को बेवजह चक्कर लगवा रहे हैं तथा बिना जांच किए ही आवेदन को वापिस कर रहे हैं जोकि सही नहीं है। बैंक कर्मियों के इस तरह के व्यवहार से सरकार की स्कीम का लाभ आम व गरीब जनता तक नहीं पहुंच पाता।
जिला अग्रणी बैंक अधिकारी सुरेश जैन ने बैंक कर्मियों की तरफ से जिला नगर आयुक्त को यह विश्वास दिलाया कि सितंबर माह के अंत तक सभी स्वीकृत लोन वितरित कर दिए जाएंगे तथा आपके अधीन कर्मचारियों को भविष्य में स्वयं सहायता समूह व अन्य सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में उनकी तरफ से पूर्ण सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर एक्सिस बैंक से दीपिका गुप्ता, एचडीएफसी बैंक से राकेश सैनी, एसबीआई बैंक से शुभम कुमार, एयू बैंक से चंद्रमोहन, यूको बैंक से अमित कुमार, इंडियन बैंक से अभिजीत देशवाल, यश बैंक से अनिल कुमार व अन्य बैंकों के बैंक कर्मी मौजूद थे।