फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MP Demands Facilities for Ex-Servicemen and Armed Police Forces

Mahendragarh-Narnaul News: सांसद ने पूर्व सैनिकों व सशस्त्र पुलिस बलों के लिए सुविधाओं की उठाई मांग

Sun, 12 Apr 2026 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
MP Demands Facilities for Ex-Servicemen and Armed Police Forces
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़-भिवानी सांसद की ओर से जिले के पूर्व सैनिकों, सशस्त्र पुलिस बलों व केंद्रीय कर्मियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह की ओर से सैनिकों की सुविधाओं के दायरे में विस्तार की मांग को लेकर केंद्रीय रक्षा, वित्त व स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

विकास एवं निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि बजट प्रस्ताव 2026 में भूतपूर्व सैनिकों को मिलने वाली निशक्ता (डिसेबिलिटी) पैंशन को टैक्स के दायरे में लाया गया है। जिले के कई पूर्व सैनिकों के संगठन ने सांसद के सामने इस प्रस्ताव को निरस्त कराने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन

सांसद ने उनकी मांग पर अपनी सैद्धांतिक सहमति देते हुए केंद्रीय रक्षा एवं वित्त मंत्री को पत्र लिखकर निशक्ता (डिसेबिलिटी) पैंशन को टैक्स के दायरे से रखने की मांग की है। कहा, बजट में इस पैंशन को टैक्स के दायरे में रखने की बात कही गई है। वर्तमान बजट में इस पर टैक्स लगाने के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि नारनौल में ईसीएचएस के क्लीनिक के लिए जगह निर्धारित की हुई है। परंतु ईसीएचएस पाॅली क्लीनिक का भवन ना होने के कारण गांव नीरपुर में एक किराए के भवन में चल रहा है।
लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को इसका ऐस्टिमेट भेजने का निर्देश दिया था। भवन निर्माण का ऐस्टिमेट ईसीएचएस अथॉरिटी अलवर को भेज दिया गया है। सांसद ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर इस ऐस्टिमेट को जल्द-से-जल्द स्वीकृति दिलाने की मांग भी की।

-----------
संदीप मालड़ा ने बताया कि नारनौल कैंटीन के पास ईसीएचएस भवन का निर्माण होना है। इसके लिए 2.07 करोड़ का ऐस्टिमेट भिजवाया गया है। साथ ही पाॅली क्लीनिक भवन की चारदिवारी, कमरे, बाथरुम व सेप्टिक टैंक आदि का निर्माण होना है। सांसद ने केंद्रीय कर्मियों एवं उनके परिवारों की सुविधा के लिए जिला में एक सीजीएचएस हेल्थ क्लीनिक खोलने की भी मांग की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखे अपने पत्र में सांसद ने कहा कि जिले में हजारों केंद्रीय कर्मी हैं। सीजीएचएस क्लीनिक खुलने से इन परिवारों को सामान्य इलाज में होने वाले खर्च से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed