फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mohit won the 1600 meter race and Nitish won the 100 meter race.

Mahendragarh-Narnaul News: 1600 मीटर दौड़ में मोहित 100 में नितिश ने मारी बाजी

Wed, 05 Nov 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 05 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Mohit won the 1600 meter race and Nitish won the 100 meter race.
फोटो संख्या:63- ​हिसार में होने  वाली  कराटे प्रतियोगिता के लिए  अभ्यास करते ​खिलाड़ी--संवाद - फोटो : सांकेतिक
महेंद्रगढ़। गांव अगिहार में बुधवार को ग्राम देवता बाबा भैंया के मेले के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


गांव के सरपंच दलबीर सिंह ने बताया कि कबड्डी में दस से अधिक टीमों ने भाग लिया था। इसमें से अगिहार की टीम विजेता व पाथेड़ा की टीम उप विजेता रही। 1600 मीटर दौड़ में मोहित पुत्र विजय प्रथम, आशु पुत्र कैलाश द्वितीय व नितिन खेड़ी-तलवाना तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 400 मीटर दौड़ में मोहित पुत्र विष्णु सिंह विजेता, मोहित पुत्र विजय उप विजेता व केशव पुत्र राजेश सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


100 मीटर दौड़ में नितिश पुत्र कर्मवीर विजेता, मयंक पुत्र अनिल द्वितीय व मयंक पुत्र प्रवीन तीसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर में रितेश विजेता, दिवेश उप विजेता व संदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद में मोहित प्रथम व प्रवेश द्वितीय रहा। वहीं बुजुर्गाें की दौड़ में अगिहार निवासी मेद विजेता व रतिराम द्वितीय स्थान पर रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed