{"_id":"6ac6b5b157842db73a027fd4","slug":"mm-public-school-entered-the-semi-finals-by-defeating-dav-school-gurugram-narnol-news-c-17-roh1007-933311-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एमएम पब्लिक स्कूल ने डीएवी स्कूल गुरुग्राम को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एमएम पब्लिक स्कूल ने डीएवी स्कूल गुरुग्राम को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश
विज्ञापन
49-रोहतक के दयावती मोदी अकादमी में सीबीएसई राष्ट्रीय लॉन टेनिस चैंपियनशिप में मैच खेलती खिलाड़
रोहतक। सीबीएसई राष्ट्रीय लॉन टेनिस चैंपियनशिप 2026-27 के चौथे दिन अंडर-17 बालिका वर्ग में एमएम पब्लिक स्कूल ने डीएवी स्कूल गुरुग्राम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि दूसरे क्वार्टर फाइनल में दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल ने देहरादून पब्लिक स्कूल गाजियाबाद को पराजित किया।
दयावती मोदी अकादमी में सीबीएसई राष्ट्रीय लॉन टेनिस चैंपियनशिप 2026-27 के अंतर्गत विभिन्न आयु वर्गों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। देशभर से आए खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। अंडर-19 बालिका वर्ग में चेन्नई के वेलामल विद्यालय ने बेंगलुरु के वीजीएस स्कूल को हराकर अंतिम चार में स्थान बनाया।
प्राचार्य राजीव ढाका ने बताया कि अंडर-14 बालिका वर्ग में चेन्नई के वेलामल इंटरनेशनल स्कूल तिरुवल्लूर ने दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा को मात दी। जीडी गोयनका स्कूल सिलीगुड़ी ने लखनऊ पब्लिक स्कूल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेल हमें अनुशासन, संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना का पाठ पढ़ाते हैं।