फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Missing Woman's dedBody found

लापता चल रही महिला का शव जोहड़ से मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 31 Jan 2020 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Missing Woman's dedBody found
परिजनों से बातचीत करते डीएसपी महेश कुमार। - फोटो : Narnol
पिछले सप्ताह से लापता 29 वर्षीय महिला का शव गांव भुंगारका के जोहड़ में बरामद हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान होने पर परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार करीब दो बजे गांव भुगांरका के जोहड़ के पास से कुछ ग्रामीण महिलाएं गुजर रही थी। उन्होंने जोहड़ में शव देखा और लोगों को जानकारी दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी संतोष कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव की पहचान गांव की सोनू पत्नी वेदप्रकाश के रूप में हुई। बाद में लड़की के परिजन मौके पर पहुंचे। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस की लचर कार्यशैली पर आरोप लगाते हुए रोड जाम करने का अल्टीमेटम देते हुए उच्च अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की। इसके बाद डीएसपी महेश व डीएसपी हेड क्वार्टर विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। लड़की के परिजनों ने गांव के ही नामजद लड़के पर हत्या के आरोप लगाया है। परिजनों के बयान पर पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि भुगांरका निवासी वेदप्रकाश ने पुलिस को 23 जनवरी को अपनी पत्नी सोनू के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि कुछ वर्ष पूर्व कोरियावास की सोनू से उसकी शादी हुई थी। उसके एक लड़की व एक लड़का है। 22 जनवरी को सोनू अचानक घर से लापता हो गई थी। जिसको कई जगह ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन, कोई पता नहीं चला। इसके बाद नांगल चौधरी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर सोनू का पता लगाने की गुहार लगाई थी। जिसके बाद पुलिस भी मामले की छानबीन करने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

बोर्ड से पोस्टमार्टम करने की मांग की
महिला के मायका पक्ष व ससुराल पक्ष ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की देखरेख में करने की मांग की है। परिजनों ने गांव के ही नामजद लड़के पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस से महिला के मोबाइल की कॉल ट्रैस कर जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं उन्होंने पुलिस पर भी अब तक कार्रवाई में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए है। जांच में लापरवाही बरतने के मामले में जांचकर्ता पर भी कार्रवाही करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि 22 जनवरी को महिला लापता हुई थी। जिसकी 23 जनवरी को पुलिस थाना में शिकायत मिली थी। नांगल चौधरी पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई थी। शुक्रवार को तालाब से महिला का शव मिला है। परिजनों की मांग के अनुसार पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की देखरेख में कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह पता लग पाएंगी। परिजनों ने जिस पर हत्या करने का शक जाहिर किया है। हर एंगल से मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed