फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Minister Omprakash Yadav inaugurated BJP election office in Narnaul.

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में भाजपा चुनाव कार्यालय का मंत्री ओमप्रकाश यादव ने किया उद्घाटन

Sat, 02 Mar 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 02 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Minister Omprakash Yadav inaugurated BJP election office in Narnaul.
नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अधीन नौ विधानसभा में भाजपा ने शनिवार चुनावी कार्यालय खोल दिया है। इसी कड़ी में नारनौल विधानसभा का चुनावी कार्यालय निजामपुर रोड पर खोला गया है।
विज्ञापन

कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने किया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के 10 साल का कार्यकाल स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। देश के अरबों लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र अयोध्या श्रीराम मंदिर का हल करवाकर वहां ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण करवाया। इससे देश अब एकता के सूत्र में बंधा है। यहीं कारण है कि मोदी के नेतृत्व में ही देश को सुरक्षित जनता मानने लगी है। जहां तक हरियाणा की बात करें तो हम सभी 10 की 10 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार को जिताने का कार्य करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, पूर्व चेयरमैन गोबिंद भारद्वाज, जेपी सैनी, मनोज सोनी, छोटू पहलवान, वासूदेव यादव, लक्ष्मीनारायण शर्मा, लक्ष्मी सैनी, सुरेशपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed